गठिया या घुटने के दर्द लिए आसान पर कमाल के योगासन

गठिया यानी आर्थराइटिस में योग और व्‍यायाम की भूमिका को डॉक्‍टर भी नहीं नकारते हैं। योग को इस बीमारी के इलाज में प्रभावी भूमिका हो सकती है मगर कई सावधानियां बरतने के बाद। योग गठिया में बहुत फायदेमंद होता है। जब हमारी प्राणशक्ति का प्रवाह जोड़ों में ठीक से न हो तो गठिया की शिकायत होती है। इस रोग की मुख्य वजह गलत खान-पान, व्यायाम न करना, लगातार कब्ज रहना आदि है। इसके अलावा मौसम बदलने के साथ कुछ लोगों में घुटनों में दर्द की परेशानी भी बढ़ने लगती है। ज्यादातर लोग ऐसे में कई प्रकार की क्रीम का इस्तेमान करते हैं। इसके अलावा कई अन्य उपाय भी करते हैं। इसलिए आज योग गुरु सुनील सिंह कुछ योगासन और प्रभावी तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से गठिया या घुटनों के दर्द से आराम पा सकते हैं।

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।